logo

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘आवाज भारत की’ वेबसाइट, दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर जाहिर की चिंता

RAHUL01234.jpg


नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को वायु प्रदूषण को देश के सामने खड़ी एक गंभीर और तात्कालिक समस्या बताया। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग वायु प्रदूषण की भारी कीमत अपने स्वास्थ्य और आर्थिक हालात के साथ चुका रहे हैं और इस मुद्दे को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


राहुल गांधी ने इस अवसर पर अपनी वेबसाइट पर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘आवाज भारत की’ लॉन्च किया और लोगों से अपील की कि वे वायु प्रदूषण से जुड़े अपने अनुभव साझा करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह संकट अगली सर्दियों तक टालने वाला नहीं है।


राहुल गांधी ने कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर भी इसका गंभीर प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने इसे आम भारतीयों की जिंदगी से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि हर दिन लोग इसका बोझ झेल रहे हैं।.


उन्होंने आगे कहा, “बदलाव की ओर पहला कदम है अपनी आवाज उठाना। वायु प्रदूषण ने आपको या आपके परिवार को कैसे प्रभावित किया है, अपनी कहानी साझा करें। आपकी आवाज मायने रखती है और इसे उठाना मेरा कर्तव्य है।”
राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और आर्थिक न्याय से जुड़ा बड़ा सवाल है, जिस पर अब ठोस और तत्काल कार्रवाई की ज़रूरत है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News